प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- Prayagraj News: कीडगंज में बाइक रोकने को लेकर हुए विवाद में व्यापारी जटाशंकर सोनी से मारपीट और बाइक में तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। जटाशंकर के मुताबिक, चौखंडी स्थित धर्मशाला के पास अमन तिवारी उर्फ ऋषभ, उसके भाई रजत और एक अन्य साथी ने गालीगलौज के बाद उसकी बाइक गिराकर पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दी। आरोप है कि दोनों भाइयों ने लात-घूंसों और डंडे से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Roorki News: बाइक की टक्कर को लेकर विवाद, पांच पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...