प्रयागराज, जुलाई 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। खुसरोबाग परिसर से एक बाइक चोरी हो गई। उसकी डिग्गी में मोबाइल, सोने की अंगूठी और हजारों रुपये नकद रखे थे। वाहन स्वामी ने अज्ञात चोर के खिलाफ खुल्दाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थानाक्षेत्र के बीठलपुर गांव निवासी आनंद कुमार श्रीवास्तव के अनुसार वह अपने भाई अभिषेक श्रीवास्तव की बाइक से खुसरोबाग आए थे। पश्चिमी गेट के अंदर बाइक खड़ी कर परिसर में घूमने चले गए। करीब डेढ़ घंटे बाद जब वापस लौटे तो बाइक गायब थी। उन्होंने तलाश की, लेकिन बाइक नहीं मिली। आनंद कुमार ने बताया कि बाइक की डिग्गी में उनका मोबाइल फोन, सोने की एक अंगूठी और छह हजार रुपये नकद रखे थे। खुल्दाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...