प्रयागराज, अगस्त 26 -- Prayagraj News: विकासखंड बहरिया के ग्राम चकश्यामपुर उर्फ पूरे हिंछा स्थित गोशाला का टीम ने निरीक्षण कर गोवंश के संरक्षण एवं देखभाल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को गोशाला में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, चोकर और भूसा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में निरीक्षण के लिए गई टीम ने छोटे एवं बीमार गोवंश के लिए पृथक शेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने, संरक्षित गोवंश के स्वास्थ्य, खानपान और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने, किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने और गोवंश को आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, गोसेवक सहित ...