प्रयागराज, अगस्त 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह का पर्व रक्षाबंधन उल्लास के साथ मनाया गया। घरों में पूरे दिन उत्सव का माहौल दिखाई दिया। बड़े-बुजुर्गों के सानिध्य में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर प्यार के रूप में राखी व रक्षासूत्र बांधा। भाइयों को अक्षत-रोली का तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी गई तो भाइयों ने स्नेह की डोर को और अधिक मजबूत करने का वचन बहनों को दिया。 यह भी पढ़ें- Gangapar News: रक्षाबंधन पर बाजारों में उमड़ी भीड़, बहनों ने बांधा प्रेम का रक्षासूत्रपर्व का शुभ मुहूर्त उदया तिथि की पूर्णिमा में पर्व का शुभ मुहूर्त सुबह 9:47 बजे तक रहा। यही वजह रही कि अधिकतर घरों में सुबह सात बजे से ही पर्व की खुशियां अपनों के बीच मनाने का उल्लास दिखा। राहुकाल मे...