प्रयागराज, अगस्त 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज। अब सिविल लाइंस बस अड्डा सिर्फ यात्रियों के आने-जाने का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि विश्वस्तरीय पांच सितारा होटल में रहने की सुविधा भी मिलेगी। निर्माणधीन बस अड्डे के ऊपर फाइव स्टार होटल बनाया जाएगा। इस होटल का संचालन अमेरिकी होटल समूह विंडहैम होटल्स एंड रिसॉर्ट करेगा। होटल संचालन को लेकलार हो गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के लिए रियल स्टेट कंपनी ओमेक्स लिमिटेड सिविल लाइंस में अत्याधुनिक बस अड्डा, मॉल और पांच सितारा होटल का निर्माण कर रहा है। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर एक हजार करोड़ खर्च कर पूरा ढांचा तैयार किया जा रहा है। 550 कमरों वाले होटल का ओमेक्स ही निर्माण कर रहा है। ओमेक्स प्रबंधन ने होटल के संचालन, को लेकर अमेरिका की प्रतिष्ठित होटल चेन विंडहैम के साथ करार किया।

प...