प्रयागराज, जुलाई 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जिले के उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उद्योगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर प्रशासन ने जोर दिया है। सीडीओ हर्षिका सिंह ने गुरुवार को संगम सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक की। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदनों का निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने स्पष्ट किया कि औद्योगिक विकास से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। यूपीसीडा की परियोजनाओं की भी समीक्षा हुई। मेजा स्थित उत्तर प्रदेश स्टेट यार्न लिमिटेड की भूमि पर कब्जा दिलाने के लिए यूपीसीडा को संबंधित एसडीएम से समन्वय कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- उद्योगों की समस...