प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बनारस से ओखा जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर कर रहे गुजरात के दो व्यापारियों के चार बैग चोरी हो गए। बैग में कपड़े, जूते, घड़ी और नकदी समेत अन्य सामान रखा था। मेहसाणा निवासी 65 वर्षीय किरणभाई मोदी ने शिकायत में बताया कि वह बनारस रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 22970 बनारस-ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के बी-1 कोच में सवार हुए थे। उनके दोस्त महेंद्रभाई मोदी दूसरी सीट पर थे। रात करीब 12:25 बजे ट्रेन प्रयागराज स्टेशन पहुंची तो एक महिला ने अपनी दवाइयों वाला बैग गायब होने पर शोर मचाया। इसके बाद किरणभाई और उनके दोस्त की नींद खुली तो उनके सीट के नीचे रखे चारों बैग गायब मिले। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: प्रयागराज के पास ट्रेन में यात्री का बैग चोरी, सोने के झुमके और नकदी गायब किरणभाई क...