प्रयागराज, अगस्त 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। बाढ़ के बनते हालात के बीच डीएम मनीष कुमार वर्मा और नगर आयुक्त सीलम साई तेजा ने सोमवार को बक्शी बांध एसटीपी व नागवासुकि रोड पहुंचकर बढ़ते जलस्तर को देखा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बाढ़ के संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, साथ ही एसडीएम सदर अंकित वर्मा को निगरानी के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि बाढ़ का पानी धीरे-धीरे बढ़ रहा है और खतरे के निशान से नीचे है। उन्होंने कहा कि अभी तक बाढ़ से आबादी प्रभावित नहीं हुई है। फिर भी नदी के किनारे क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ राहत शिविरों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश एनडीआरएफ की टीम लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रख रही है। स...