प्रयागराज, जुलाई 14 -- Prayagraj News: पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए मंगलवार को बंधवा वाले बड़े हनुमान मंदिर परिसर में पौधों का 'भंडारा' आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं को 1500 पौधे वितरित किए गए। इस दौरान सभी से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ने की अपील भी की गई। कार्यक्रम में महंत बलवीर गिरि, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, मेला अधिकारी ऋषिराज, प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अरविंद कुमार और सीओ कैंट नागेश पांडेय आदि मौजूद रहे। धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए श्रद्धालुओं को भगवान शिव के प्रतीक के रूप में बेल, देवी स्वरूप के लिए शमी और भगवान नारायण के स्वरूप में तुलसी के पौधे वितरित किए गए। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। यदि ...