प्रयागराज, जुलाई 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता बेलहट कोरांव में बनाए गए अटल आवासीय विद्यालय ने अनदेखी से समस्याओं की झड़ी लग गई है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने जब बुधवार को विद्यालय की समिति के साथ बैठक की तो समस्याओं की जानकारी हुई। बताया गया कि विद्यालय की सुरक्षा व स्वच्छता सम्बंधी विभिन्न कार्यों को कराने के लिए कार्यदायी संस्था यूपीसिडको को अप्रैल माह में ही धनराशि दी जा चुकी है, किंतु अभी तक कार्यदायी संस्था के द्वारा कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है। मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को 10 दिन के अंदर कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया।

समस्याओं का निवारण उन्होंने चेतावनी दी कि 10 में यदि कार्य नहीं शुरू हुआ तो कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारी अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक ...