प्रयागराज, सितम्बर 6 -- Prayagraj News: अल्लापुर क्षेत्र की जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए बक्शी बांध पर वर्षों पुरानी और जर्जर हो चुकी पाइप को अब बदला जाएगा। करीब 46 वर्ष पहले अल्लापुर के पानी की निकासी के लिए बांध पर यह पाइप डाली गई थी। लंबे समय से इस्तेमाल के चलते पाइप काफी जर्जर हो चुकी पाइप चार दिन पहले बक्शी बांध पर फट गई। इसकी वजह से बांध को खतरा मंडराने लगा था। जलकल विभाग ने तत्काल मरम्मत का काम शुरू कर दिया। फिलहाल विभाग की टीम क्षतिग्रस्त हिस्से को अस्थाई तौर पर दुरुस्त किया है, ताकि क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था अधिक बाधित न हो। पाइप फटने की वजह से बक्शीबांध पंपिंग स्टेशन के एक 30 क्यूसेक और एक 10 क्यूसेक का पंप बंद है। पूरा पड़ाइन के पार्षद विनय मिश्रा ने बताया कि नया पाइप बदलने को लेकर नगर आयुक्त साईं तेजा से वार्ता ...