प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: अतरसुइया थाना क्षेत्र के कल्याणी देवी मोहल्ले में बुधवार दोपहर एक बंद मकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। मकान में तीन गैस सिलेंडर रखे थे। आग की चपेट में आने से एक सिलेंडर फट गया। इससे किचन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की गई है। कल्याणी देवी मोहल्ला निवासी रेखा खन्ना बुधवार दोपहर घर से बाहर गई थीं। करीब पौने तीन बजे अचानक घर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल गाड़ी पहुंच गई। तब तक रेखा खन्ना भी घर आ चुकी थीं। आग फैलती इससे पहले ही उस पर काबू पा लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...