प्रयागराज, सितम्बर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर के कई मोहल्लों में बंदरों के बढ़ते आतंक से लोग परेशान हैं। आए दिन बंदरों के झुंड घरों की छतों और गलियों में पहुंचकर उत्पात मचा रहे हैं। जार्जटाउन में कर्नलगंज इंटर कॉलेज के पास कई परिवार चार साल से बंदरों का आतंक झेल रहे हैं। नगर निगम परिसर में भी अक्सर बंदरों का हमला होता रहता है। बंदरों के आतंक की शिकायत नगर निगम में पहुंचती है। इनको पकड़ने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन धरपकड़ नहीं होती। राजरूपुर के साईं अपार्टमेंट के आसपास बंदरों का झुंड इंटरनेट का केबल तोड़ दे रहे हैं। सड़कों के बीच बैठने से आवागमन बाधित हो जाता है। ये घरों में घुसकर खाद्य सामग्री उठा ले जाने के साथ सामान को नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार लोगों को बंदरों के झुंड से बचने के लिए घरों में कैद होकर रहना पड़ता है। बंदरों...