प्रयागराज, अगस्त 24 -- Prayagraj News: शहर के पॉश इलाकों में जल निकासी का प्रबंध भले ही हो गया है, लेकिन अभी भी तमाम क्षेत्रों में समस्या बनी हुई है। बैरहना के बंगाली टोला में जलभराव से नाराज नागरिक सोमवार को सड़क पर उतर आए। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि यहां पर जलभराव की समस्या लंबे समय से है, इसके लिए नगर निगम व जिम्मेदारों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों ने चक्काजाम किया। जानकारी पर महापौर गणेश केसरवानी भी मौके पर पहुंचे और जलभराव की समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों ने जाम खोला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...