Prayagraj News: बंगाली एसोसिएशन का चार दिवसीय ड्रामा फेस्टिवल 31 से
प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। रुपकथा और बंगाली सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन की ओर से चार दिवसीय मेगा ड्रॉमा फेस्टिवल का आगाज 31 अक्तूबर से होने जा रहा है। आयोजन जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के रवींद्रालय सभागार में प्रतिदिन शाम सात बजे से आयोजित होगा। पहले दिन एकोनयाकोर शेष रात नाटक का मंचन होगा। समापन के अवसर पर तीन नवंबर को मेघनाद भट्टाचार्या निर्देशित आत्मोजन नाटक का मंचन किया जाएगा। एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य शंकर चटर्जी ने बताया कि समापन पर कलाकारों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक संध्या में बंगाली कला व संस्कृति पर केंद्रित विशेष नाटक की प्रस्तुति होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.