प्रयागराज, जुलाई 18 -- Prayagraj News: इलाहाबाद संग्रहालय में शनिवार को संगम आर्काइव की दो दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर 21 फोटोग्राफर के छाया चित्रों को प्रदर्शित किया गया। छाया चित्रों में प्राकृतिक परिदृश्य, स्थापत्य विरासत,सांस्कृतिक व ऐतिहासिक घटनाएं व शहर के बुनियादी ढांचे को दिखाया गया है। प्रदर्शनी में इंस्टा इलाहाबाद, द प्रयागराज स्टोरीज, छाया स्मृति, हेरिटेज वॉक, धारा और धरोहर का सहयोग रहा। प्रदर्शनी का शुभारंभ विवेक सिंह, एसके यादव, डॉ. एनके पांडेय, कमल किशोर, डॉ. वामन वानखेड़े, डॉ. सुशील ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...