प्रयागराज, सितम्बर 2 -- Prayagraj News: शहर के कई मोहल्लों में बुधवार सुबह से शाम तक फॉल्ट व मरम्मत कार्य से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। मलाकराज में बुधवार सुबह फॉल्ट से साउथ मलाका, मलाकराज, इंद्रपुरी कॉलोनी और बैरहना की बिजली गुल हो गई। इससे सुबह घरों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। सुलाकी फीडर में डीओ उड़ने से कोठापार्चा, सम्मेलन मार्ग और लोहिया पांडेय का हाता में दोपहर में बिजली संकट रहा। शाम को पराग डेयरी के पास आग लगने से बाई का बाग, रामबाग रेलवे स्टेशन और संत निरंकारी नगर की आपूर्ति प्रभावित हुई। मिंटो पार्क के पास फॉल्ट से रामबाग उपकेंद्र की बिजली भी बाधित रही। कल्याणी देवी में ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के दौरान दो घंटे बिजली बंद रही। आपूर्ति बहाल होने के बाद बंच केबल में आग लगने से फिर संकट हो गया। वाटरवर्क्स के पास जंपर उड़ने ...