प्रयागराज, जुलाई 26 -- Prayagraj News: झूंसी। आवास विकास कॉलोनी योजना एक स्थित सेंट्रल एकेडमी विद्यालय में शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। डिजिटल इंडिया थीम पर फेसबुक, व्हाट्सअप, यूट्यूब आदि के रूप में बच्चे सजे थे। विद्यालय के निदेशक एसके तिवारी व प्राचार्य एके पांडेय ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। निदेशक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों की छिपी प्रतिभा का विकास होता है। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिखा मुखर्जी, रात्रि डे, आशीष तिवारी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...