प्रयागराज, अगस्त 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज के फूलपुर क्षेत्र में लगने वाले भीषण जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की प्रयागराज इकाई की ओर से पांच किमी लंबा बाईपास बनाया जाएगा। एनएचएआई के दिल्ली स्थित मुख्यालय को दो माह में बाईपास की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर भेजी जाएगी। मुख्यालय से परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद एलाइनमेंट से संबंधित कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: जलालपुर नगर में प्रस्तावित बाईपास का फिर शुरू हुआ सर्वेजाम की बढ़ती समस्या फूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर जाम की समस्या को दूर करने के लिए रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कुम्भ 2019 के पहले किया गया था। इससे जाम की समस्या से मुक्ति म...