Prayagraj News: फिटनेस का संदेश देने को कल से निकालेंगे साइकिल रैली
प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- Prayagraj News: फिटनेस, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयागराज में 18 और 25 अक्तूबर को 'संडे ऑन साइकिल' अभियान आयोजित किया जाएगा। डीपीआरओ कार्यालय की ओर से इसकी तैयारियां की जा रही हैं। अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, पंचायत सहायकों, सफाई कर्मचारियों और युवाओं के साथ आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना है। 'फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0' के तहत दो से 31 अक्टूबर तक चल रहे अभियान की थीम 'फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज' रखी गई है। डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने संबंधित अधिकारियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.