प्रयागराज, जुलाई 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। बमरौली उपरहार में रविवार शाम अहमदपुर असरौली निवासी मशरूर और उसके भाइयों पर फायरिंग व बमबाजी मामले में पूरामुफ्ती पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। मामले के नौ आरोपियों में सात नामजद और दो अज्ञात हैं। वारदात के बाद नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।पूरामुफ्ती के अहमदपुर असरौली निवासी मशरूर ने सलीम निवासी बमरौली उपरहार, शमशुलऐन और उसके बेटों अबू उजैफा, अबू तलहा व दानिश निवासीगण मंदर मोड़, शोएब निवासी तिवारी तालाब पूरामुफ्ती, ऐहतेशाम निवासी मंदर मोड़ और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ गोली और बम से हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: आरोपी के घर डिबडिबा में कुर्की का नोटिस किया ...