प्रयागराज, नवम्बर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज। केस-01 : लूकरगंज के रहने वाले आशीष गुप्ता को एक माह पहले सीने में दर्द और घबराहट की समस्या हुई। उन्हें परिवार के लोग तत्काल कॉल्विन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने स्टेमी केयर में प्रारंभिक जांच और उपचार करके एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। एसआरएन में डॉक्टर ने मरीज की कलर फाइल देखकर तत्काल आईसीयू में भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया। केस-02 : चौक की रहने वाली सरिता देवी को 20 दिन पूर्व सीने में दर्द व धड़कन बढ़ने पर कॉल्विन अस्पताल के स्टेमी केयर में भर्ती किया गया। गोल्डन ऑवर में डॉक्टरों ने जांच करके एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। एसआरएन में डॉक्टरों ने फाइल और जांच के कलर पर्चे को देखकर मरीज को प्राथमिकता के आधार आईसीयू में भर्ती किया गया, जिससे मरीज की जान बच गई।दिल का दौरा पड़ने की स्...