प्रयागराज, सितम्बर 4 -- Prayagraj News: नैनी कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर उपरहार गांव में जमीन पर कब्जा करने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित सूरजपाल सिंह के अनुसार, गाटा संख्या 93 में उनके परिवार की जमीन है। आरोप है कि चुन्नू पुत्र परमेश्वर, निवासी चक मोहम्मद अशरफ ने वर्ष 1979 की फर्जी वसीयत तैयार कर जमीन पर अपना नाम दर्ज कराने का प्रयास किया। संबंधित जमीन के मूल मालिक की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। आरोप है कि चुन्नू ने अज्ञात लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर बाउंड्रीवाल तोड़ने का प्रयास किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...