प्रयागराज, अगस्त 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बीएसए कार्यालय के नाम से कूटरचित रेन-डे अवकाश आदेश तैयार कर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रसारित किए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए कर्नलगंज थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस से फर्जी आदेश तैयार कर प्रसारित करने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान करने के साथ मोबाइल नंबर, ई-मेल, सोशल मीडिया अकाउंट और व्हाट्सएप समूहों की तकनीकी जांच कराने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- क्या आज जंतर-मंतर पर 'आरक्षण हटाओ आंदोलन' का विरोध-प्रदर्शन होगा? दिल्ली पुलिस ने यह बताया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...