प्रयागराज, सितम्बर 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सदियापुर मोहल्ले में बुधवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। करेली थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदियापुर मोहल्ला निवासी मुकेश निषाद की पत्नी 22 वर्षीय अर्चना निषाद का शव बुधवार रात फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घरवालों की सूचना पर पहुंची करेली पुलिस ने विधिक कार्रवाई की। औद्योगिक थानाक्षेत्र की रहने वाली अर्चना की शादी 2022 में ऑटो चालक मुकेश के साथ हुई थी। दंपती को कोई संतान नहीं है। अर्चना के ससुरालियों के मुताबिक उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जबकि मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। करेली पुलिस के मुताबिक मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पति-पत्नी के बीच अनबन ...