प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- Prayagraj News: कौशाम्बी की पटाखा फैक्टरी के गोदाम में हुए विस्फोट को एक माह से अधिक बीत चुके हैं। वहां गंभीर रूप से पांच घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिसमें इलाज के दौरान राजेश कुमार (45) और उर्वशी (16) की मौत हो गयी थी। आठ वर्षीय पीहू को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। वहीं, बैंककर्मी मंजीत की पत्नी सविता (33) का उपचार इस समय ट्रामा सेंटर के आर्थो वार्ड में चल रहा है।

चिकित्सा संबंधी समस्याएं सविता के पैर की टूटी हड्डी का ऑपरेशन होना है। परिजनों का कहना है कौशाम्बी प्रशासन की ओर से एसआरएन अस्पताल को फंड रिलीज न किए जाने से ऑपरेशन रुका हुआ है। सविता के पति मंजीत ने बताया कि पैर में इम्प्लांट लगाया जाएगा, जिसमें लगभग 60 से 70 हजार रुपये लगेंगे। ऑपरेशन न होने के कारण डॉक्टर से मरीज को दूसरे अस्पता...