Prayagraj News: प्लेटफॉर्म पर गर्भवती महिला की मदद करने पर एसआई सम्मानित
प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर पिछले दिनों गर्भवती महिला की मदद कराने और सुरक्षित प्रसव कराने वाले आरपीएफ के दो उप निरीक्षकों को डीएम दफ्तर में सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी की पत्नी डॉ. अंकिता राज ने दोनों को प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बीते 29 सितंबर को प्रयागराज जंक्शन पर एक गर्भवती महिला पहुंची। तभी उसे प्रसव पीड़ा हुई। अकेली महिला को दर्द से कराहता देखकर उप निरीक्षक कार्तिक मिश्रा और ऊषा मौर्या मौके पर पहुंचे और महिला की मदद की। गर्भवती महिला ने स्टेशन पर ही बच्चे को जन्म दिया। उप निरीक्षकों ने तत्काल रेलवे अस्पताल फोन पर सूचना दी। रेलवे की डॉ. नूपुर मौके पर पहुंचीं और उन्हें अडेंट किया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है। इसकी सूचना पर डॉ. अंकिता राज ने दोनों उप निरीक्षकों को अपने आवास पर बुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.