Prayagraj News: प्रेशर हॉर्न के खिलाफ अभियान में 11 बुलेट जब्त
प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: सिविल लाइंस पुलिस ने शुक्रवार को प्रेशर हॉर्न व मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 11 बुलेट को सीज करने की कार्रवाई की गई। प्रेशर हॉर्न व मॉडिफाइड साइलेंसर से उत्पन्न अत्यधिक तेज ध्वनि आमजन के लिए असुविधा का कारण बनती है। इस देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अभियान चलाया गया। पुलिस ने आम जनमानस से अपने वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही हॉर्न व साइलेंसर का इस्तेमाल और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.