Prayagraj News: प्रेम, करुणा, संवेदना के बिना ज्ञान निरर्थक : साध्वी समता
प्रयागराज, अक्टूबर 24 -- Prayagraj News: प्रीतम नगर स्थित कबीर पारख संस्थान का 49वां वार्षिक अधिवेशन शनिवार को सत्संग केंद्र में शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभांरभ आश्रम के प्रमुख संत धर्मेंद्र साहेब और अतिथि संतों ने किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश-विदेश से पधारे कबीरपंथी संत कबीर की वाणी में निहित मानवता, समानता, प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता के संदेशों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालेंगे। अधिवेशन के पहले दिन आयोजित विचार गोष्ठी में साध्वी समता साहेब ने गुरुवाणी पोथी पढ़ि-पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय.. के माध्यम से प्रेम और करुणा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ज्ञान की सार्थकता तभी है, जब वह मनुष्य के भीतर प्रेम, करुणा और दूसरों के प्रति संवेदना हो। सच्चा ज्ञानी वही है, जो अपने व्यवहार से मानवता का परिचय दे और दूसरों के दु:ख समझे। संत गुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.