प्रयागराज, अगस्त 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। झूंसी थानाक्षेत्र के दुर्जनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार की रात प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कटका निवासी नागेंद्र भारतीय की पत्नी 21 वर्षीय वंदना को बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर दुर्जनपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर में वंदना ने एक शिशु को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि शाम के समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रबंधन ने उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान रात में वंदना की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन शव क...