प्रयागराज, सितम्बर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारियों के वार्षिक स्थानांतरण के तहत प्रयागराज के चार अधिकारियों का दूसरे जिलों में तबादला किया गया है, जबकि चार अधिकारियों को प्रयागराज में नई तैनाती मिली है। वर्ष 2026-27 की स्थानांतरण नीति के तहत स्थानांतरित होने वालों में वरुण कुमार मिश्र को औरैया, अखिलेश वर्मा को झांसी, कैलाश सिंह को आगरा और राकेश कुमार यादव को झांसी भेजा गया है। वहीं, चित्रकूट में तैनात कृपादत्त पांडेय, बस्ती में तैनात बड़कऊ वर्मा, देवरिया में तैनात गोपाल मिश्र तथा लखनऊ में तैनात सुशील कुमार को प्रयागराज में नई तैनाती दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...