प्रयागराज, जुलाई 5 -- Prayagraj News: रेलवे स्टेशन पर दुकान या फूड स्टॉल खोलकर कारोबार शुरू करने की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छा अवसर है। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज मंडल के कई स्टेशनों पर मल्टीपर्पज स्टॉल और खानपान इकाइयों के आवंटन के लिए ई-नीलामी का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इच्छुक लोग ऑनलाइन बोली लगाकर स्टेशन परिसर में व्यवसाय शुरू कर सकेंगे। प्रयागराज जंक्शन पर इस बार तीन मल्टीपर्पज स्टॉल और एक खानपान इकाई की नीलामी होगी। इसके अलावा भरवारी, मेजा रोड, नैनी, खागा, इरादतगंज, चुनार, मानिकपुर, सोनभद्र, भरथना, सिराथू, खुर्जा, दादरी, इटावा, अलीगढ़ और मैनपुरी समेत कई स्टेशनों पर भी फूड स्टॉल और अन्य व्यावसायिक इकाइयों का आवंटन किया जाएगा। रेलवे के अनुसार ई-नीलामी का पहला चरण आठ जुलाई से शुरू होगा। इसके बाद 14 और 20 जुलाई को अलग-अलग स्टेशन...