प्रयागराज, अगस्त 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी संख्या 04159/04160 प्रयागराज-विशाखापट्टनम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को डभौरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था 14 अगस्त से लागू होगी। प्रयागराज से विशाखापट्नम जाने वाली ट्रेन गाड़ी संख्या 04159 प्रत्येक शुक्रवार को 14 अगस्त से 27 नवंबर तक डभौरा स्टेशन पर दोपहर 12 बजे पहुंचेगी और 12:02 बजे रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 04160 विशाखापट्नम से प्रयागराज के लिए प्रत्येक शनिवार को 15 अगस्त से 28 नवंबर तक डभौरा में दोपहर तीन बजे पहुंचेगी और 3:02 बजे रवाना होगी। दोनों दिशाओं को मिला कुल 32 फेरे होंगे। यह भी पढ़ें- झारसुगुड़ा रोड होकर चलेगी प्रयागराज-विशाखापटनम-प्रयागराज सप्ताहिक स्पेशल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...