प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। संगमनगरी में तेजी से बढ़ते पर्यटन, धार्मिक गतिविधियों और कारोबारी संभावनाओं के बीच हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश का सिलसिला तेज हो गया है। शहर में एक और आधुनिक होटल खोलने की तैयारी है। टाटा समूह की होटल कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ने शहर में 100 कमरों वाला जिंजर होटल निर्माण के लिए जगमल ग्रुप के साथ करार किया है। ग्रीनफील्ड परियोजना के तहत शहर में जगमल ग्रुप अपनी जमीन पर होटल का निर्माण करेगा। ग्रुप की सहयोगी कंपनी जगमल लॉजिस्टिक्स एंड इंडस्ट्रियल पार्क्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से निर्माण किया जाएगा। होटल में आधुनिक सुविधाओं के साथ जिंजर ब्रांड की लीन लक्स अवधारणा के अनुरूप कमरे बनाए जाएंगे। इसमें क्यूमिन नाम से कंपनी का सिग्नेचर ऑल-डे डाइनिंग रेस्टोरेंट, बार, आधुनिक म...