Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन धीमी हुई तो यात्री का मोबाइल झपटकर भागा बदमाश
प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन के निकलने के दौरान धीमी गति का फायदा उठाकर एक बदमाश यात्री का मोबाइल झपटकर भाग गया। पीड़ित यात्री उज्जैन निवासी विकास अरेंडिया प्रयागराज जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह काशी महाकाल एक्सप्रेस से परिवार के साथ बनारस से उज्जैन जा रहे थे। ट्रेन के जनरल कोच में खिड़की के पास बैठकर मोबाइल चार्ज करते समय बदमाश ने उनके हाथ से फोन छीन लिया और भाग निकला। उन्होंने बदमाश को पकड़ने के लिए गेट की ओर दौड़ लगाई, लेकिन ट्रेन चलने के कारण नीचे नहीं उतरे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.