Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर महिला यात्री के दो बैग चोरी, नकदी और गहने गायब
प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। गोदान एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री के दो बैग से नकदी, आभूषण और मोबाइल फोन चोरी हो गए। जौनपुर निवासी विमला पाल ने जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह अपने पांच वर्षीय बच्चे को बाथरूम ले जाने के लिए बर्थ से उठी थी। लौटकर आई तो दोनों बैग गायब थे। काफी खोजबीन के बाद दोनों बैग कोच के दूसरी तरफ बाथरूम में बिखरे मिले। जांच करने पर उसमें रखे नकदी, आभूषण और मोबाइल फोन गायब मिले। उन्होंने बताया कि बैग में ससुर के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का ऋण चुकाने के लिए रखे रुपये, आभूषण और मोबाइल फोन था। मड़ियाहूं पहुंचने पर महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जौनपुर जीआरपी ने केस दर्ज करके प्रयागराज जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.