प्रयागराज, अगस्त 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों को जल्द ही खाने-पीने की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने के लिए फिर से टेंडर जारी किया है। इसके शुरू होने के बाद जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को भोजन और अन्य खाद्य सामग्री के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहले फूड प्लाजा संचालित होता था। इसके बंद होने के बाद यात्रियों के लिए खाने-पीने के विकल्प काफी सीमित हो गए हैं। सबसे अधिक परेशानी यात्रियों को सस्ते भोजन की होती है। यह भी पढ़ें- रेलवे ने पटरियों के नीचे छिपी खामियों का पता लगाने का किया इंतजाम, 'एक्स-रे' करेगा ये रडार जंक्शन पर 15 रुपये में मिलने वाला जनता खाना भी अब ...