Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही पर्स लेकर युवक फरार
प्रयागराज, नवम्बर 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचते ही एक अज्ञात व्यक्ति महिला का हैंडबैग लेकर फरार हो गया। झारखंड निवासी बाबूधन की शिकायत पर प्रयागराज जीआरपी ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (22858) से पुरुलिया जा रहे थे। प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन के बी-7 कोच की बर्थ संख्या आठ से एक व्यक्ति लेडीज हैंडबैग लेकर नीचे कूद गया। बैग में दो मोबाइल, थर्मस, तीन हजार रुपये, आयुष्मान कार्ड और अन्य जरूरी कीमती सामान थे। यह भी पढ़ें- प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन से बैग लेकर भाग निकला चोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.