प्रयागराज, जुलाई 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से भी जल्द इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। परिवहन निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।जंक्शन के पुनर्विकास का काम दिसंबर तक पूरा होना है। निगम की योजना है कि सिविल लाइंस साइड में आवागमन के रास्ते साफ होते ही बस सेवा शुरू कर दी जाए। देरी से बचने के लिए बसों का ट्रायल और किराया निर्धारण का काम पहले ही पूरा करा लिया जाएगा।अभी सिविल लाइंस की तरफ से कोई साधारण या इलेक्ट्रिक बस नहीं चलती। यात्रियों को ट्रेन से उतरकर मुख्य बस अड्डे तक ऑटो या ई-रिक्शा लेना पड़ता है।क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज को आवंटित नई इलेक्ट्रिक बसें आते ही उन्हें जंक्शन समेत अन्य प्रमुख रूटों पर चलाया जाए...