Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म छह पर होगा स्लीपर वंदे भारत का स्वागत
प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: वाराणसी से नई दिल्ली के बीच प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के 31 अक्तूबर को प्रयागराज जंक्शन पहुंचने पर स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर छह पर आएगी। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। पूर्व में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद प्रवीण पटेल, सांसद उज्जवल रमण सिंह, क्षेत्रीय विधायकों और महापौर को आमंत्रित किया गया है। नई सेवा से प्रयागराज से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को एक नया विकल्प मिलने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.