Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन के चार्जिंग केबिन में लगी आग, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
प्रयागराज, जुलाई 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित टीएलसी (चार्जिंग) केबिन में बुधवार शाम अचानक आग लगने से स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पार्सल गेट के पास स्थित चार्जिंग केबिन से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। घटना के समय प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, आरपीएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।
आग पर काबू पाने की कार्रवाई केबिन बंद होने के कारण दमकल कर्मियों ने पहले ताला तोड़ा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.