प्रयागराज, नवम्बर 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। वाराणसी से शुरू हुई पहली स्लीपर वंदे भारत के संचालन की जिम्मेदारी भी शहर के ही दो रेलकर्मियों के हाथों में रही। लोको पायलट अरशद खान और सहायक लोको पायलट दीपक मिश्रा ने वाराणसी से प्रयागराज होते हुए कानपुर तक ट्रेन का संचालन किया। दोनों प्रयागराज के निवासी हैं और यहीं तैनात हैं। करीब ढाई साल से दोनों लगातार वंदे भारत ट्रेनों का संचालन कर रहे हैं, लेकिन स्लीपर वंदे भारत चलाने का यह उनका पहला अनुभव रहा। ट्रेन प्रयागराज से कानपुर के बीच लगातार 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। वहीं, रामबाग से वाराणसी के बीच शुरू हुई नई मेमू ट्रेन को बलिया निवासी लोको पायलट मनोज श्रीवास्तव और सहायक लोको पायलट अनामिका श्रीवास्तव(प्रयागराज) लेकर रवाना हुए। यह भी पढ़ें- दिल्ली से आगरा सि...