Prayagraj News: प्रयागराज और हमसफर एक्सप्रेस की आज रात से समय सारिणी बदलेगी
प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया है। प्रयागराज एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से नई दिल्ली सुबह 7:15 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन रात 10:15 बजे रवाना होगी। हमसफर एक्सप्रेस के आगमन और प्रस्थान समय में भी संशोधन किया गया है। एक जनवरी 2027 से प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर का टर्मिनल बदलकर आनंद विहार किया जाएगा। पूर्वा एक्सप्रेस का विस्तार शकूरबस्ती तक हुआ है। रीवा एक्सप्रेस, विक्रमशिला, तेजस राजधानी, संपर्क क्रांति और दुरंतो समेत 35 ट्रेनों के समय में भी बदलाव किए गए हैं। यात्रियों को रवाना होने से पहले 139 या एनटीईएस पर समय जांचने की सलाह दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.