प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज एयरपोर्ट से उड़ानें बढ़ाने और नए शहरों के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। पुणे और कोलकाता के लिए उड़ान शुरू करने के साथ दिल्ली की अतिरिक्त विमान सेवा को लेकर भी एयरलाइंस कंपनियों से बातचीत की जा रही है। एयरपोर्ट के नए निदेशक नवनीत कुमार ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि तीन प्रमुख विमानन कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। मंत्रालय को भी पत्राचार किया गया है। यात्रियों की मांग और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर हवाई नेटवर्क का विस्तार उनकी प्राथमिकता है।

रनवे सुधार से बड़े विमानों को मिलेगी सुविधा उन्होंने बताया कि प्रयागराज एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही बढ़ाने के लिए रनवे के तकनीकी सुधार का काम वायुसेना की देखरेख में चल ...