प्रयागराज, अगस्त 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंगलवार को प्रयागराज एयरपोर्ट परिसर में पौधरोपण किया गया। शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई और एयरपोर्ट निदेशक गणेश यादव ने पौधे लगाए। इस दौरान विधायक ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, विभिन्न विमानन कंपनियों और उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...