प्रयागराज, अगस्त 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। तेज बारिश के कारण मंगलवार सुबह प्रयागराज एयरपोर्ट परिसर में जलभराव की स्थिति बन गई। रनवे के पास पानी जमा होने की सूचना पर एयरपोर्ट प्रशासन हरकत में आया। कई मोटर लगाकर पानी बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि विमान संचालन शुरू होने से पहले जलभराव की स्थिति दूर कर ली गई।सोमवार से हो रही लगातार बारिश के कारण एयरपोर्ट परिसर के अंदर कई स्थानों पर पानी जमा हो गया था। मुख्य गेट के पास जलनिकासी व्यवस्था ठीक से काम नहीं करने के कारण बारिश के दौरान पार्किंग स्थल से लेकर पिक एंड ड्रॉप क्षेत्र तक पानी भर गया था। यह भी पढ़ें- Lucknow News: 250 करोड़ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में जलभराव, ड्रेनेज सिस्टम फेल इससे यात्रियों को भी परेशानी हुई। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, मंगलवार सुबह परिस...