प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज एयरपोर्ट पर सोमवार से सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत हुई। 26 अक्तूबर से एक नवंबर तक चलने वाले इस अभियान की थीम 'सत्यता से समृद्धि' रखी गई है। सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे एयरपोर्ट के सभागार में विमानपत्तन निदेशक नवनीत कुमार गुप्ता ने एयरपोर्ट पर कार्यरत सभी कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा और ईमानदारी की शपथ दिलाई। इस दौरान निदेशक ने कर्मचारियों को अपने कार्य और व्यक्तिगत जीवन में ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। सप्ताह भर एयरपोर्ट पर सतर्कता जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: एनसीआर जीएम ने दिलाई भ्रष्टाचार मुक्त समाज की शपथ यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सोना देवी विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का भव...