प्रयागराज, अगस्त 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट के एयरसाइड महिला कर्मचारियों के लिए अलग शौचालय न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब एयरपोर्ट प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया है। एयरपोर्ट निदेशक गणेश यादव ने महिलाओं के लिए अलग शौचालय बनाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही संबंधित विभाग ने निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

महाकुम्भ से पहले के प्रयास महाकुम्भ 2025 से पहले एयरपोर्ट के विस्तार के दौरान यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई थीं, लेकिन वर्ष 2019 से संचालित एयरपोर्ट के एयरसाइड में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था नहीं हो सकी थी। उन्हें ड्यूटी के दौरान एयरसाइड से बाहर आना पड़ता था, जिससे समय की बर्बादी होने के साथ संचालन कार्य भी प्...