प्रयागराज, अगस्त 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज एयरपोर्ट के एयरसाइड में महिला कर्मचारियों के लिए अलग शौचालय की लंबे समय से चली आ रही समस्या अब दूर हो गई है। 'हिन्दुस्तान' की खबर का एयरपोर्ट प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए महिला कर्मचारियों के लिए एयरसाइड के अंदर ही अलग शौचालय का निर्माण करा दिया है। शौचालय बनने से एयरसाइड में ड्यूटी करने वाली महिला कर्मचारियों में इसे लेकर खुशी है।

महिला कर्मचारियों की सुविधा विमानपत्तन निदेशक गणेश यादव ने बताया कि महिलाओं के लिए एयरसाइड में अलग शौचालय बनकर तैयार हो गया है। अब महिला कर्मचारियों को शौचालय के लिए एयरसाइड से बाहर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे ड्यूटी के दौरान अनावश्यक आवाजाही और समय की बर्बादी भी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि महिला कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में...