Prayagraj News: प्रयागराज एक्सप्रेस से दोगुने तक महंगा होगा वंदे भारत स्लीपर का सफर
प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: वाराणसी से नई दिल्ली के बीच 31 अक्तूबर से प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का किराया प्रयागराज एक्सप्रेस के मुकाबले थर्ड एसी में लगभग दोगुना होगा। वहीं, सेकेंड एसी में भी यात्रियों की जेब पर करीब 75 प्रतिशत तक अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। फर्स्ट एसी में अंतर अपेक्षाकृत कम रहेगा। हालांकि, वंदे भारत स्लीपर का अंतिम किराया आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा। प्रयागराज जंक्शन से नई दिल्ली की करीब 636 किलोमीटर की दूरी के आधार पर वंदे भारत स्लीपर में थर्ड एसी का संभावित किराया 2050 से 2095 रुपये, सेकेंड एसी का 2530 से 2570 रुपये और फर्स्ट एसी का 3100 से 3160 रुपये रहने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलेगी देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत, रूट तय, इन स्टेशनों पर ठहराव इसमें आरक्षण शुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.